फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जांच में नवीनगर स्टेशन पर ट्रेन से 29 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के अंतर्गत नवीनगर स्टेशन पर सोमवार सुबह जांच के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशाखापत्तनम एक्सप्रेस से 29 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 14.50 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि इस दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। नवीनगर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रामविलास राम ने बताया कि सोमवार सुबह टीम के साथ स्टेशन पर ट्रेनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 18523 अप विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंचने के बाद कोच संख्या बी-1 की तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक भूरे रंग के ट्रॉली बैग से 12 पैकेट गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का वजन 29.007 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 50 हजार 350 रुपये है। आवश्यक कार्रवाई के बाद बरामद गांजा को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें