पीडीडीयू नगर। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर रविवार को जिले के नौ थानों में कुल 28 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अलीनगर थाना की पुलिस ने चार वारंटी सीताराम हरिजन, लालचन्द्र, राधेश्याम, पारस राम, इलिया पुलिस ने एक वारंटी मुन्ना, कंदवा थाने की पुलिस ने एक वारंटी सुनील कुमार, चकिया थाने की पुलिस ने दो वारंटी रियाज, राजकुमार, चंदौली थाने की पुलिस ने चार वारंटी रामाश्रय, नरायन चौहान, रामपति और अजय कुमार, सैयदराजा पुलिस ने पांच वारंटी राम अवथ राम, सुभाष शर्मा, सुभाष चौहान, राजकुमार चौहान और जित्तू चौहान को गिरफ्तार किया। वहीं मुगलसराय पुलिस ने छह वारंटियों मदन यादव, राम बचन, जितेन्द्र कुमार, अजय सिंह चौहान, शिव प्रकाश और मु0 परवेज को तो बलुआ पुलिस ने चार वारंटी संदीप कुमार उर्फ पप्पू, किशोर, शशिकांत उर्फ कमला यादव और प्यारे राजभर को और बबुरी पुलिस ने वारंटी मोहम्मद मुख्तार को गिरफ्तार किया।संवाद