फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो लग्जरी गाड़ियों में मिली तीन लाख की 276 लीटर शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा पुलिस ने शुक्रवार को दो लग्जरी गाड़ियों को पकड़ा, जिसमें से 276 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने जेठमलपुर के पास एनएच 02 हाईवे के पास से चार तस्करों को पकड़ा है। चारों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सैयदराजा थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर नेशनल हाईवे पर जेठमलपुर के पास दो कार पकड़ी गई, जिसमें लदे विभिन्न कंपनियों के कुल 276 लीटर अग्रेजी शराब और फर्जी नंबर प्लेट मिले। साथ ही चार शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों की पहचान विकाश कुमार, नौबतपुर, आदित्य नौबतपुर, सन्तू कुमार, थाना बिहटा पटना और मानिक चंद्र पटना बिहार के रूप में हुई है। तस्कराें ने पूछताछ में बताया कि हमलोग अंग्रेजी शराब को अलग-अलग जनपदों से खरीदकर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। हम लोगो को ज्यादा मुनाफा मिल जाता है। हम सभी लोग यह कार्य काफी दिनों से कर रहे हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें