चकिया। वैश्विक महामारी के दौर में मजदूरों के आगमन को लेकर गांव गांव में दहशत का माहौल है। बड़े शहरों के नाम सुनने पर लोगों के होश उड़ जा रहे है। मुंबई के साथ गुजरात, तमिलनाडू सहित विभिन्न राज्यों से आए लोगों की जांच लगातार की जा रही है। रविवार को भी राजस्थान ,मुंबई, कानपुर, वाराणसी, सूरत, अकबरपुर के मखदूम साहब दरगाह, सूरत, दिल्ली,हरियाणा से आए 265 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग जिला संयुक्त चिकित्सालय में हुई। डॉ एसके सिंह के नेतृत्व में जांच की गई। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सुबह से ही लंबी कतार में खड़े कई प्रांतों के कई शहरों से आए मजदूरों कतारबद्ध हो गए। चिकित्सालय में सुबह 8 बजे से लगभग शाम 3 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं इलिया थाना के बेन गांव निवासी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसके संपर्क में आए 18 लोगों में आठ लोगों की सेंपल लिया गया है। 10 लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। रात तक कुल बीस सेंपल वाराणसी भेजे गए।