फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गुड्डू पाठक पर 25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डीडीयू जंक्शन के समीप पान विक्रेता को गोली मारने का आरोपी गुड्डू पाठक पर शिकंजा कसते हुए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसके असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डीडीयू जंक्शन के समीप बुधवार की रात पान की दुकान पर विवाद के दौरान गुुड्डू पाठक ने पान विक्रेता जगदीश चौरसिया को लाइसेंसी असलहे से गोली मार दी। एक गोली जगदीश के सिर को छूती हुई और दूसरी पेट में लगी। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली का बाहर निकाल दी। जगदीश को अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। चार दिन बितने के बाद भी मुगलसराय कोवताली पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। गड्डू को शरण देने के आरोप में उसके चाचा रामजनम पाठक और साला श्याम मोहन तिवरी को जेल भेज दिया था। रविवार को गुड्डू पाठक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया।
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि फरार आरोपी गुड्डू पाठक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा उसके असलहे के लाइसेंस को निरस्त किये जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें