विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब की अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए नौबतपुर बिहार सीमा पर आबकारी विभाग की टीम ने डेरा जमा दिया है। आबकारी विभाग के अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। आबकारी निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के मामले में यूपी बिहार की सीमा संवेदनशील है। इसके लिए सीमा के दोनों तरफ से आने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।