फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चुनाव के लिए 23 सौ वाहनों का होगा अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव के लिए निजी वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 23 सौ वाहनों को चिह्नित कर उनके स्वामियों को नोटिस दिया जा चुका है। उन्हें अपने वाहनों को दुरुस्त कराने और समय पर विभाग को उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई है। चंदौली में एक जून को मतदान होना है। पुलिस विभाग के चुनाव सेल के माध्यम से निजी वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। अब तक 2300 वाहन चिह्नित किए गए हैं। वहीं, एआरटीओ कार्यालय से सभी वाहनों स्वामियों के नाम नोटिस को तैयार कर पुलिस विभाग को सौंप दिया गया है। अब थानों के माध्यम से वाहन स्वामियों को वाहन अधिग्रहण के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। चुनाव सेल प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है ताकि समय पर वाहनों का अधिग्रहण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें