फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 23 मवेशी पुलिस ने किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के नौबतपुर पुलिस पीकेट के समीप नेशनल हाइवे दो पर शुक्रवार की भोर में थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत के अगुवाई में उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 23 मवेशी बरामद किए। सभी मवेशी वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे। इस दौरान ने तस्करी के आरोप में चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करी के आरोपियों की पहचान वैश अहमद निवासी ग्राम चकरी थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज, अवधेश कुमार यादव निवासी ग्राम मुहम्मदपुर थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज, मो इरशाद निवासी सम्भल लेड़ा थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर, दानिश निवासी तेवड़ा थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस तस्करी के आरोपियों समेत ट्रक व मवेशियों को थाने ले आई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें