फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 22 बालिकाओं को बेबी किट और प्रमाण पत्र दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में जन्मी 22 नवजात बालिकाओं को बेबी किट और सम्मान पत्र वितरित किए गए। इस दौरान महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं के अधिकारों को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नवजात बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत निर्धारित श्रेणी में आवेदन कर लाभ प्राप्त कराया जा सकता है। साथ ही अभिभावकों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें सम्मान देने की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर रागिनी सिंह, अर्चना देवी (काउंसलर), अनीता (नर्स), वन स्टॉप सेंटर चंदौली की टीम और अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें