फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशस्तरीय टीम ने पीएससी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश स्तरीय कायाकल्प की टीम ने सोमवार की शाम मुख्यालय स्थित सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम में शामिल डा. आशीष गुप्ता, शालिनी सिंह, डा. तनवीर और डा. श्रेयाश्रुति ने प्रसव कक्ष, वार्ड, आपरेशन थियेटर, बीपीएमयू कार्यालय, वैक्सीन कक्ष, ओपीडी, लैब व हर्बल गार्डेन का अवलोकन किया। इस दौरान कुछ खामियां मिलने पर उसे ठीक करने का निर्देश दिया। साथ ही बायोगैस प्लांट के बाबत विधिवत जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने टीम के सदस्यों को अस्पताल पर उपस्थित स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं टीम ने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को तत्काल दूर करने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया। चेताया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान डा. देवेश पांडेय, डा. संजय, जितेंद्र, रामबसंत, अतुल मिश्रा, रामाश्रय प्रसाद, सरोज पाल, सोनिया रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें