चंदौली। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान गुरुवार को हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर हुई। इंटर की सुबह की पाली में कम्प्यूटर की परीक्षा हुई। वहीं शाम की पाली में इंटर की नागरिक शास्त्र व हाई स्कूल की सिलाई की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 7699 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 6844 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 855 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना लिया और नकल रोकने वाले दस्ते को कोई नकचली नहीं मिला। जनपद में हाई स्कूल की सिलाई व इंटर की नागरिक शास्त्र व कम्प्यूर की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में इंटर के कम्प्यूर की परीक्षा में कुल 111 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 103 ने परीक्षा दी और 8 ने परीक्षा को छोड़ दी। वहीं शाम की पाली में इंटर की नागरिक शास्त्र की परीक्षा में कुल 7420 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 6580 ने परीक्षा में भाग लिया और 840 ने परीक्षा छोड़ दी। हाई स्कूल की सिलाई की परीक्षा में 168 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 161 ने परीक्षा दी और 7 ने परीक्षा छोड़ दिया।