सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। दूसरे दिन वालीबाल, ताइक्वांडों, उंचीकूद और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बीए और एमए कक्षाओं के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्धाटन प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह व डा शिवसहाय सिंह यादव ने किया। उन्होंने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। बालिका वर्ग के 100 मीटर की दौड़ में प्रीती प्रथम, सविता द्वितीय और अंजनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सूरज राय प्रथम, शुभम द्वितीय, पीयूष यादव तृतीय, दो सौ मीटर की दौड़ में सूरज राय प्रथम, विकास सिंह द्वितीय, विपिन तृतीय हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में प्रीती यादव प्रथम, सरिता द्वितीय व सोनम सिंह तृतीय स्थान पर रही। ताइक्वांडों में आर्यन कुमार ने गोल्ड, अरविंद कुमार ने कांस्य और अजीत राम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। बालीबाल प्रतियोगिता में एमए प्रथम वर्ष के छात्रों ने प्रथम व बीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में ममता कुमारी प्रथम, प्रीती राय द्वितीय, सोनी कुमारी तृतीय, बालक वर्ग में विकास यादव प्रथम, राणा यादव प्रताप द्वितीय व तृतीय स्थान पर अभिनंदन यादव रहे। इस मौके पर इन्द्रदेव यादव, अजय यादव, धमेन्द्र यादव, बृजेश यादवए पप्पू पांडेय आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक व खेल शिक्षक डा. राजेश यादव ने किया।