फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारोतोलन में अविनाश को मिला रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। केंद्र सरकार की युवा खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रहे महत्वाकांक्षी खेलो इंडिया के तहत आयोजित पुणे में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विकासखंड के कटरिया गांव निवासी अविनाश यादव ने भारोत्तोलन में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। बुधवार को पूर्व सांसद रामकिशुन ने बौरी स्थित अपने आवास पर अविनाश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विकासखंड के कटरिया गांव निवासी किसान राजेंद्र यादव के पुत्र अविनाश यादव का चयन प्रदेश स्तर पर भारोत्तोलन की टीम में हुआ था। जिन्होंने महाराष्ट्र के पुणे में चल रही खेलो इंडिया की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले अविनाश के विजेता होने की जानकारी जब परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीण फुले नहीं समा रहे थे। अविनाश के पिता राजेंद्र यादव ने बताया कि अविनाश की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई है। सम्मान समारोह के दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्रों में रहती हैं। सिर्फ उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत होती है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, पूर्व प्रधान अमृतलाल यादव, अजीत यादव, अवधेश, अभिषेक, विक्की, महेंद्र यादव, वीरेंद्र, रामपति यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें