फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोवर की सफाई को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा स्थित शिव सरोवर के साफ सफाई की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सरोवर के समीप एकत्र हो धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही नवरात्र और डाला छठ पर्व से पूर्व सरोवरों की साफ सफाई न कराए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर तो स्वच्छता पखवार चलाकर शासन और अधिकारी लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ग्राम सभा के सरोवरों की साफ सफाई को लेकर ग्राम प्रधान और सचिव चुप्पी साधे हुए हैं। आरोप लगाया कि वर्षो पुराना शिव सरोवर गंदगी के अंबार से पटा पड़ा हुआ है। जीवित्पुत्रिका पर्व पर व्रती महिलाएं तालाब के गंदे घाटों पर पूजा करने को विवश रहीं। घाटों के सफाई की मांग किए जाने के बाद भी विभागीय सेक्रेटी और प्रधान चुप्पी साधे हुए हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ से साफ सफाई कराए जाने की मांग की है। उन्होंने शिव सरोवर और रामलीला मार्ग की सफाई शीघ्र शुरू नहीं कराए जाने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। विरोध करने वालों में पवन वर्मा, लालचंद सेठ, राजू जायसवाल, दिलीप मिश्रा, नागेंद्र चौरसिया, सुभाष सेठ, राजू, डब्बू, विजय जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें