चंदौली। सदर कोतवाली के झांसी गांव स्थित एनएच पर रामपुर छौरा के पास शुक्रवार को टेलर से धक्का लगने से बांस लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर में आग लग गई। चालक जान बचाकर कूद गया। सूचना पर करीब आधे घंटे बाद पहुंची एनएचआई और फायर ब्रिग्रेड की टीम ने पानी डालकर आग पर काबू किया। लेकिन ट्रैक्टर पूरी तरह से जल चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार की शाम एक ट्रैक्टर टाली पर बांस लादकर एक चंदौली की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ओवर टेक करने के चक्क्र में एक ट्रेलर से ट्रैक्टर के ट्राली में हल्की टक्कर लग गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली से अलग होकर हाइवे पर पलट गया। जिसके कारण डीजल बाहर गिर गया और घर्षण के कारण आग उत्पन्न होने से तत्काल आग लग गई।