चकिया। स्थानीय सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को संकाय वृद्धि संघर्ष मंच के द्वारा मानव शृंखला बनाकर महाविद्यालय में संकाय वृद्धि की मांग की गई। मानव शृंखला का नेतृत्व कर रहे मिथिलेश पांडेय और राजू वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में बीएससी, बी काम, बीबीए, बीसीए तथा एलएलबी के संकाय नही है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अन्यत्र के जिलों में जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संकाय वृद्धि के मामले पर पहल करने की मांग की है। इस दौरान सूरज मौर्या, भीम राठौड़, सनी चौहान, घनश्याम, अरविंद सोनकर, विजय वर्मा, सारांश केशरी, विनय मद्धेशिया, दीपक, राजेश, रामविलास विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।