चकिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में बैराठ फार्म के किसानों को खेती की अनुमति देने की मांग को लेकर सोमवार से जारी गांधी पार्क में अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में वक्ताओं ने कहा कि बैराठ फार्म की भूमि खेती के लिए गरीब किसानों में आवंटित करने की जगह भाजपा सरकार इस भूमि पर खेती को ही प्रतिबंधित कर दिया हैं। वक्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर सीपीएम निर्णायक संघर्ष करेगी। वक्ताओें ने कहा कि भाजपा की सरकार में बेरोजगारी बढ़ रही हैं तथा गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी परेशान हैं। वहीं भाजपा की सरकार देश के पूंजीपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ कर रही है। सभा में परमानंद, लालचंद्र, शंभूनाथ यादव, राम अचल यादव, लालमनी देवी, रामदुलार आदि ने विचार व्यक्त किए।