फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया पीड़ित गांवों में शौचालय निर्माण शुरू 18-37-06

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर की पहल पर डायरिया पीड़ित गांव विसुंधरी और मधुबन गांव में शौचालय निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दोनों गांव में 91 शौचालय निर्माण की सूची उपलब्ध कराई गई है। डीपीआरओ गांव में पहुंचकर शौचालय निर्माण का निरीक्षण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पिछले 18 दिनों के भीतर डायरिया से विसुंधरी और मधुबन गांव में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। चार दर्जन से अधिक लोग बीमारी की चपेट में रहे। मौत के 12 दिन बाद पहुंचे स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर ने गांव में शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल आदि की सुविधा मुहैया कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया था। इस क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों गांव में शौचालय निर्माण कार्य शुरू हो गया है। डीपीआरओ गांव में पहुंचकर शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इस संबंध में डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 54 विसुंधरी और 37 मधुबन गांव में शौचालय की सूची प्रधान द्वारा प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें