फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से तस्करी कर ले जा रहे 21 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने शनिवार को अलग अलग समय पर ट्रेनों से तस्करी कर ले जाए जा रहे 21 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं चोरी के दो मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ और जीआरपी स्टेशन पर लगातार गश्त कर रही है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच और छह के पश्चिमी छोर पर स्थित नाम पट्टिका के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड कर उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 21.3 किलो गांजा बरामद हुआ। अधेड़ से पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद अली निवासी पुनर्वास कालोनी, दिल्ली बताया। उसने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर ट्रेनों से दिल्ली ले जाता है और उसे ऊंचे दाम पर बेचता है। बरामद गांजा की कीमत 1.60 लाख रुपये है। इसी तरह दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर स्थित नाम पट्टिका के समीप से एक युवक को चोरी के दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम रामप्रताप तिवारी निवासी तुरना तिवारीपुर थाना नंदगंज जिला गाजीपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें