फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 मार्च से चुनाव अभियान का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा लिए भाजपा 26 मार्च से जनपद में अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करेगी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय पीडीडीयू नगर स्थित एक लान में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। यह जानकारी रविवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा संयोजक अनिल सिंह ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा गरीबों के बीच रहा है और हमारा जनता के साथ गठबंधन है। लोकसभा संयोजक ने कहा कि 31 मार्च को ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम को एलईडी वैन के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही पार्टी के फ्रंटल संगठनों द्वारा प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और जिम्मेदारी दी जाएगी। इस दौरान हरिबंश उपाध्याय, शिवराज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें