पड़ाव। पुलवामा हमले में शहीद जवान अवधेश यादव के परिजन से रविवार को मानस सेवा समिति के सदस्य मिले। समिति के सदस्यों ने शहीद की पत्नी शिल्पी यादव को रामचरित मानस व 1.21 लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही शहीद परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर समिति के संस्थापक बृजेश यादव, सदस्य डॉ. कृपालशंकर, हरिश्चंद्र मौजूद रहे।