फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब प्रगति पर सीएमओ ने थमाया चार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों की शिथिलता के कारण आयुष्मान भारत योजना सरकारी अस्पतालों में परवान नहीं चढ़ पा रही है। सकलडीहा, धानापुर सीएचसी और चकिया तथा जिला अस्पताल में चार माह में केवल 52 मरीजों का उपचार किया गया है। इससे सीएमओ डॉ. आरके मिश्र काफी नाराज हैं। उन्होने अस्पतालों में तैनात पांच आयुष्मान मित्रों को नोटिस जारी किया है। साथ ही चिकित्सा अधीक्षकों को चेतावनी दी है। चेताया कि योजना की प्रगति ठीक नहीं होने पर उनके खिलाफ शासन को पत्र भेजा जाएगा। आयुष्मान योजना के चार में पाच सौ से अधिक लोगों का उपचार किया गया है। लेकिन इसमें सबसे अधिक योगदान निजी अस्पतालों का है। आंकडों के अनुसार सात लाख से अधिक रकम का भुगतान भी किया जा चुका है। लेकिन सरकारी अस्पतालों में इस योजना की प्रगति काफी खराब है। धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार माह में केवल सात लोगों का उपचार किया गया है। इसी प्रकार जिला अस्पताल में चार माह में 13, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा में 16 और संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में केवल 16 लोगों का उपचार हुआ है। योजना की खराब प्रगति से मुख्य चिकित्साधिकारी आरके मिश्र काफी नाराज है। उन्होंने धानापुर में तैनात आयुष्मान मित्र सुजीत कुमार, जिला में तैनात अशोक तिवारी, सकलडीहा के संतोष राय तथा चकिया में तैनात सुनीता व विवेक को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। साथ ही संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है। इसके अलावा उन्होंने चिकित्सा प्रभारियों को चेताया है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में रुचि नहीं लेने पर उनके खिलाफ शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें