फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी के लिए सपाइयों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली(ब्यूरो)। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सहकारी समिति पर डीएपी के लिए धरना दिया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। अंत में सहायक आयुक्त एंव सहायक निबंधक सहकारिता को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा शासन व प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। आज किसान रबी की बोआई के लिए डीएपी को लेकर परेशान है। इससे किसानों की खेती चौपट हो रही है। तत्काल सरकार किसानों के हितों को देखते हुए डीएपी उपलब्ध कराएं, नहीं तो सपा कार्यकर्ता जल्द ही सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगे। इस दौरान राजीव पांडेय, अशुतोष यादव पप्पू मौर्या, प्रमोद पासवान, डोमन गोंड, मुराहू, सोनू, कमल शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें