चंदौली। यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से संस्थान सभागार में चल जा रहे 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेेेेंट प्रशिक्षण का बुुधवार को समापन हुआ। इसमें 31 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को इसका उपयोग करने का आह्वान किया। वहीं प्रमाण पत्र के साथ सभी प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान की तरफ से ब्यूटी पार्लर से संबंधित किट प्रदान की गई। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक जय कुमार ने कहा कि यदि किसी प्रशिक्षणार्थी को व्यवसाय शुरू करने में आर्थिक समस्या आ रही है, तो वे अपने नजदीकी बैंक से ऋण लेकर व्यवसाय शुरू कर सकती है। इसके लिए बैंकों द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। डीडीएम नाबार्ड हीरालाल ने कहा कि सभी ब्यूटी पार्लर के किसी न किसी एक विशिष्ट कार्य में निपुणता हासिल करें जिससे कि रोजगार करने में सफलता मिल सके। संस्थान के निदेशक श्री बीएम बिदौलिया ने कहा कि संस्थान का मूल उद्देश्य ग्रामीण महिला व पुरुषों को स्वावलंबी बनाना है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें। जल्द ही संस्थान द्वारा महिला सिलाई प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी अपना नामांकन संस्थान में करा सकते हैं। इस दौरान सैयद, एजाज अहमद, पूजा गुप्ता, रीता, आरती, सोनी, पायल उपस्थित थी।