फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में जयमंगल और पूजा रहे प्रथम

विज्ञापन
पुरस्कार
विज्ञापन

विज्ञापन

मुगलसराय(ब्यूरो)। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यलय द्वारा आयोजित हुई दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक राजेश तिवारी और विशिष्ट अतिथि कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने विचार व्यक्त किया । 30 से 31 जनवरी तक इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी स्थित खेल मैदान में महाविद्यालय की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। इस दौरान छात्र वर्ग में एमए प्रथम वर्ष के छात्र जयमंगल यादव एवं छात्रा वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. सुरेन्द्र मिश्रा, डा. विजेन्द्र पांडेय, डा. जगदीश चंद्र त्रिपाठी, डा.दीनबंधु तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें