फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत क्षेत्र के जलीलपुर गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा गांव के बगीचे वाले मुख्य मार्ग को बनाने के लिए गिट्टी डाली गई है। छह माह बीत जाने के बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनी है। इसी के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग का निर्माण नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि छह माह पहले मार्ग के निर्माण के लिए पीडब्लूडी ने गिट्टी डलवाई थी। इसके बाद उसे इसी तरह छोड़ दिया गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यही नहीं नाली में भी गिट्टी भर गई है और नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। साथ ही सड़क पर जगह जगह कूड़े का अंबार लग गया है। इससे रास्ते पर चलना अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सलीम खां, पंकज चौबे, रिंकू गोंड, मनमोहन सिंह, टीपू सुल्तान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें