सकलडीहा(ब्यूरो)। बीआरसी केंद्र धरहरा के समीप कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। पिछले कई दिनों से खाद्यान्न की शिकायत मिलने पर रविवार को एबीएसए ने औचक निरीक्षण किया। आटा खराब होने पर संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए आटा वापस कराया। कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय में सौ से अधिक छात्राओं को निशुल्क शिक्षा व भोजन व आवास की व्यवस्था है। पिछले कई दिनों से छात्रों द्वारा रोटी खराब होने की शिकायत वार्डेन से किया था। वार्डेन ने एबीएसए से मिलकर इसकी शिकायत दर्ज करायी थी। रविवार को एबीएसए ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों ने खेल मैदान की साफ सफाई के साथ मुख्य मार्ग की मरम्मत कराने की बात उठाया। अंत में छात्रों द्वारा रोटी खराब होने की शिकायत पर आटा को चेक किया। आटा खराब दिखायी देने पर 6 कुंतल आटा वापस करा दी। साथ ही टेंडर लेने वाले व्यक्ति को हिदायत देते हुए बेहतर खानपान की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सह समन्वयक जयनरायण यादव, वार्डेन नीलम आदि मौजूद रही।