फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिवाली पर 1.97 लाख महिलाओं को मुफ्त मिलेगी रसोई गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। दिवाली पर जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.97 लाख महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस दी जाएगी। मंगलवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने इसकी घोषणा कर दी। हालांकि 49 हजार लाभार्थियों का ई-केवाईसी नहीं हुआ है। ऐसे में इन्हें मुफ्त सिलिंडर का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से त्योहारी सीजन में उज्ज्वला लाभार्थी महिलाओं को निशुल्क रसाेई गैस देने की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर से दिसंबर तक दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2025 तक सिलिंडर दिया जाएगा। जिला पूर्ती विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 1.97 लाख 521 लाभार्थी है। इनमें 1.48 लाख 140 लाभार्थी ऐसी है जिनके बैंक खाते आधार लिंक है और ई केवाइसी भी पूरा करा ली गई है। योजना के नोडल अधिकारी शोभित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक योजना के कुल लाभार्थियों में करीब 75 प्रतिशत का ही ई केवाइसी और बैंक खाते आधार लिंक है। बाकी लाभार्थी भी प्रतिदिन करीब 500 रोज करा रही हैं। जिनकी केवाईसी नहीं होगी, उन्हें योजना के तहत मुफ्त सिलिंडर का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें