फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य वस्तुओं में हो रही मिलावट पर व्यक्त की गई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। नेशनल कॉउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, विज्ञान एवं प्राद्योगिकी विभाग के सहयोग सेराजेश्वरी रिसर्च फाउंडेशन की ओर से धरांव इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय विज्ञान मेला के तीसरे और अंतिम दिन सोमवार को पॉपुलर साइंस लेक्चर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने खाद्य वस्तुओं में हो रही मिलावट पर चिंता व्यक्त कर बचने का आग्रह किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। बीएचयू के प्रोफेसर एसपी मिश्रा ने जल संरक्षण व प्रोफेसर पीएस वैद्यगी ने जल व वायु प्रदूषण पर व्याख्यान दिया। वहीं चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के डॉ. रविशंकर ने जल व वायु जनित बीमारियों से बचाव के उपाय और डॉ. अभिषेक कुमार ने योग को दैनिक जीवन में उतारने की अपील की। रेलवे के उप मुख्य इंजिनीयर विजय मिश्रा ने संस्कृत, संस्कृति व संस्कार की बातें बताईं। आयुर्वेद के डॉ. एसएस पांडेय ने गलत दिनचर्या व अनियमित खानपान से होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताए। इसके बाद छात्रों द्वारा लगाए गए चार्ट, मॉडल्स, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया। छात्रों, किसानों व अध्यापकों ने वैज्ञानिकों से अपने सवाल पूछे। अंत में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि शुक्ला, विनोद सिंह, इमरान खान, प्रधानाचार्य राजनाथ यादव, घनश्याम मौर्या, मणिशंकर पटेल मौजूद रहे। संचालन कमलेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें