फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महाकुंभ में बोले किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमने पूर्ववर्ती सरकारों की अपेक्षा किसानों के लिए दोगुना बजट देने का काम किया है। पूर्व की सरकारों में रुकी हुईं सभी विकास की योजनाओं को हमारी सरकार पूरा कर रही है। कहा कि किसानों का उनका पूरा हक मिलेगा। परनपुर कला गांव में शनिवार को आयोजित किसान कुंभ में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश महामंत्री और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए टीम बनाई गई है। इसमें कृषि वैज्ञानिकों का भी सहारा लिया जा रहा है। फसल के नुकसान को कैसे कम किया जाए, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत न्यूनतम दर पर फसलों का बीमा किया जाएगा। यह प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के नुकसान होने पर कारगर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 131519 करोड़ बीमा राशि स्वीकृत की गई है। चार करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिला है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा 11 लाख करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। ब्याज सब्सिडी कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को एक वर्ष के लिए तीन लाख रुपये तक के लोन पर सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर बैंक दे रहे हैं। मुगलसराय विधायक साधना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, अनिल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, कौशलपति उपाध्याय, रंगु पांडेय, अशोक सिंह, रमेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल तिवारी, रमेश मौर्य, शशिशंकर सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद चौबे उपस्थित रहे। अध्यक्षता उदय नारायण सिंह पप्पू ने तथा संचालन राणा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें