फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के निलंबन के लिए शासन को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डीएम ने सोशल मिडिया पर हिंगुतरगढ़ के प्रभारी चिकित्सक द्वारा सीएमओ से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने और जांच में मामला सही पाए जाने के बाद डीएम ने हिंगुतरगढ़ के चिकित्सा प्रभारी डा. चंद्रमणि के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजा है। डीएम की इस कार्रवाई से चिकित्सकों में हड़कंप मचा है। वहीं सीएमओ पर वसूली के लगाए गए आरोपों की भी जांच कराने के निर्देश दिए है। वायरल आडियो में प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंगुतरगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमणि ने फोन पर सीएमओ डॉ. पीके मिश्र से निरीक्षण के दौरान एक दिन का वेतन काटने की शिकायत किया। इसके अलावा उन्होने कई चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से पैसे वसूलने का आरोप लगाए। आडियो में उन्होने सीएमओ को उनकी पोल खोलने की चेतावनी दी और कार्यालय पहुंच तांडव मचाने की धमकी दी। यह मामला अब डीएम के पास पहुंच चुका है और वह मामले को लेकर काफी गंभीर है। उन्होने चिकित्सक डा. चंद्रमणि द्वारा सीएमओ डा. पीके मिश्र से दुर्व्यवहार करने के मामले पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होने उक्त चिकित्सक के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजा है। वहीं सीएमओ पर लगे वसूली के आरोप की भी जांच कराने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें