फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों के जयकारे से भक्ती मय हुआ वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। क्षेत्र के कोड़रिया गांव स्थित मौनी बाबा के जन्मस्थली से शुक्रवार को साईं बाबा की सद्भावना यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए बिहार के मोहनियां स्थित जिगना के लिए रवाना हुई। नगर में प्रवेश करने के बाद भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सकलडीहा विकास खंड के कोड़रियां गांव स्थित साईं बाबा की जन्मस्थली से सद्भावना यात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह रहा। यह यात्रा पूरे नगर कर भ्रमण करते हुए बिहार के लिए रवाना हो गई। इसमें भक्तों ने मौनी बाबा की पालकी को अपने कंधों पर उठाते हुए जयकारा लगाया। नगर में प्रवेश करते ही आसपास के भक्त मोनी बाबा के दर्शन किए और जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई भक्त उसी प्रकार शामिल होते गए। साईं बाबा के चरणों में भक्तों ने शीश नवाया। इसे देखने को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में लोगों की भारी भीड़ जगह जगह लगी रही। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, नागेंद्र पांडेय, अनिल सिंह, चितावन, दीपू सिंह, गायत्री, बुलबुल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें