चंदौली। विभिन्न मामलों में निरुद्ध एक महिला शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में जमानत के दौरान परिसर में ही अचानक अचेत हो गई। वहीं यह देख आपस के लोग अनहोनी के संभावना से घबरा गए। कचहरी परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस का फोन करके महिला को अस्पताल में भर्ती करने के लिए बुलाया। लेकिन काफी देर बाद भी एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर उसके साथ आए हुए लोगों ने महिला के उपर पानी छिड़कर उसे होश में लाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी बसंती देवी के विरुद्ध जेठानी सरिता ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में जमानत कराने के लिए बसंती शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आई थी। लेकिन जमानत के पूर्व ही वह अचानक बेहोस हो गई। लेकिन साथ आए अन्य रिस्तेदारों ने काफी प्रयास के बाद उसे होश में लाया। साथ आए लोगों ने बताया कि 18 अक्तूबर को बसंती के पति का स्वर्गवास हो गया था। जिसके चलते वह हमेशा सदमें रहती हैं। लेकिन कोर्ट की नोटिस मिलने के बाद मजबूरन पेश होने के लिए आना पड़ा।