नियामताबाद। विकासखंड के पटनवा गांव में तालाब पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि तालाब को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि 20 दिसंबर 2017 को राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में तालाब की पैमाइश कराई गई थी। वहीं अतिक्रमणकारियों को भी चिन्हित किया गया था। बावजूद इसके तालाब से अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। कहा कि नौ अप्रैल को एसडीएम मुगलसराय ने तालाब की खुदाई का आदेश भी दिया था। तालाब के पट जाने से गांव में घरो से निकलने वाला पानी नालियों और सड़कों पर बहता रहता है। जल भराव से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। चेताया कि यदि तालाब को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सच्चिदानंद झा, राजकुमार यादव, रामकेश यादव, पारसनाथ चौबे, अशोक यादव, सत्यनारायण चौहान, तेजू चौहान, कैलाश चौहान, बाबूलाल मौजूद रहे।