फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने रोका कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांव के किसान रिंग रोड में सरकार द्वारा कम मुआवजा मिलने को लेकर किसान आंदोलन को धार देने में लगे हुए हैं। मंगलवार को ककराही गांव के समीप पहुंचे किसानों ने रिंग रोड के चल रहे कार्य को रोकवा दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे एडीएम ने किसानों से वार्ता कर किसी दिन चौपाल लगा वार्ता करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए । सोमवार को अधिकारियों की शह पर ठेकेदारों ने ककराही गांव में रिंग रोड का काम शुरू करा दिया। जैसे ही इसकी सूचना किसानों को मिली, वे आक्रोशित हो गए। मंगलवार की सुबह एकत्र किसानों ने कार्य रुकवा दिया। इसकी सूचना मिलते ही एडीएम वित्त बच्चालाल वहां पहुंच किसानों को समझाने लगे लेकिन किसान अपनी बात पर अड़िे रहे। किसानों ने चेताया कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इसपर एडीएम ने किसानों से गांव में चौपाल लगाकर समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही। विरोध करने वालों में केदार यादव, चंद्रशेखर सिंह ,डॉ स्वामीनाथ, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण पासवान, उमाशंकर, वसीम अहमद, सरवर अली, रवि यादव ,रामाश्रय पाल, हीरा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें