फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पर गिरा जर्जर तार, पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर । गर्मी का आगाज होते ही कस्बा में जर्जर तारो के टूटने का दौर शुरु हो गया है। थाना चौराहे से लेकर कस्बा के पठानटोली और खान मार्केट में जर्जर तारो के सहारे विद्युत आपूर्ति होती है ।जो आएदिन टूट कर गिरते रहते है। शुक्रवार को भी थाना चौराहा पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे बाइक सवार नरौली निवासी राजा(22) तारों में उलझकर गिर गया। जिससे पैर में गंभीर चोट आ गई। लोगों ने घायल को आनन फानन में सीएससी पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि युवक का पैर फैक्चर हो गया है। ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों के रवैए से नाराजगी व्याप्त है। कस्बा के शाह आलम खां, मृत्यूंजय सिंह, सीताराम प्रजापति, गुड्डू गौतम, प्रकाश चंद्र ने बताया कि संयोग अच्छा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें