फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतीफशाह मेले की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
लतीफशाह बाबा
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। शनिवार से आरंभ होने वाले ऐतिहासिक लतीफशाह मेले की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए शुक्रवार को उपजिलाधिकारी जियालाल सरोज तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने लतीफशाह की मजार क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने नदी के किनारे लगी दूकानो को हटवाया तथा नदी के तट पर दूकान न लगाने का निर्देश दिया। मजार के आसपास साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रखने के लिए शहाबगंज तथा चकिया के एडीओ पंचायत को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीओ प्रदीप चंदेल ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए चार इंस्पेक्टर, 15 एसआई, दो महिला इंस्पेक्टर, पांच महिला कांस्टेबल और एक प्लाटून पीएसी की तैनाती की गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें