फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन निस्तारणों में चंदौली पुलिस प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस चार महीने से पूरे प्रदेश में लगातार अव्वल है। पिछले जनवरी माह में पुलिस को कुल 105 शिकायते प्राप्त हुई। जिसे समय रहते इसी माह में ही गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित कर दिया गया। डीजीपी कार्यालय से जारी रैंकिंग में चंदौली को प्रथम स्थान प्राप्त होने की जानकारी के बाद एसपी संतोष सिंह काफी गदगद है। जनवरी माह में कुल 105 लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आनलाइन शिकायतें दर्ज कराया था। इसमें सीएम पोर्टल से पांच, प्रधानमंत्री पोर्टल से चार, आनलाइन प्रकरण के 27 व एसपी से संबंधित कुल 69 शिकायतें पुलिस को प्राप्त हुई। सभी मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए गए। जांच के बाद पुलिस की ओर से सभी मामलों को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित कर दिया गया। शत-प्रतिशत निस्तारण करने के चलते पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने जनवरी की रैंकिंग में चंदौली पुलिस को प्रथम स्थान दिया है। इससे पहले अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर माह में भी चंदौली जिले की पुलिस पूरे प्रदेश में ऑनलाइन समस्याओं के निस्तारण में पहले स्थान पर रही। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि ऑनलाइन शिकायतों को सही तरीके से निस्तारित किया गया। इसके चलते चंदौली पुलिस को रैंकिंग में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें