फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपन्न राष्ट्र की परिकल्पन बिना किसानों के संभव नहीं- रामतेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई बाजार। किसी भी देश को सम्पन्न राष्ट्र बनाने में किसानों का सबसे बड़ा योगदान होता है। ये बात रविवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रामतेज पांडेय ने किसाना मोर्चा की ओर से नईबाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में किसान महाकुंभ में कहीं। उन्होंने भाजपा की योजनाओं पर भी प्रकश डाला। सभा में रामतेज पांडेयने कहा कि गैर भाजपा दलों ने केवल देश के किसानों को सपना दिखाकर वोट लेने का काम किया है। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया है। कहा कि देश के जन-जन को दो जून की रोटी देने वाला किसान राष्ट्र का स्वाभिमान है। कहा कि लघु अैर सीमांत किसानों के उन्नति के लिए 6 हजार रूपया वार्षिक सहयोग करने का योजना अपने बजट में शामिल करके देश के कर्णधार किसानों के विकास का दरवाजा खोल दिया है। इस मौके पर राजेश सिंह, रंजन पांडेय, झून्ना पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, हरीश सिंह, भगवती तिवारी, शशिकांत चौबे, जय प्रकाश, सुशील कुमार, रामधनी, तेजू प्रसाद, नरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र राजभर, यागेन्द्र पांडेय, विरेन्द्र सिंह मौर्या, महेन्द्र प्रताप रहे। अध्यक्षता प्रेमनरायन सिंह ने और संचालन योगेन्द्र मिश्र ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक भाजप किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष् नवनीत राजभर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें