फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण आरक्षण बिल का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार के सवर्ण आरक्षण बिल का स्वागत किया गया। कहा कि इस बदलाव से सवर्ण समाज को उनके हिस्से का अधिकार मिल सकेगा। रेवसां गांव में हुई बैठक में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भूमिहार ने कहा की आजादी के बाद से सभी राजनीतिक दलों ने सवर्णों को सिर्फ छला है। पहली बार किसी दल ने सवर्ण समाज के हित में कदम उठाया है। उन्होंने सभी तरह के आरक्षण समाप्त कर सिर्फ आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की। बैठक में आवास विहीन, भूमिहीन विकास की मुख्य धारा से पिछड़े लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की भी मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मुकुंद सिंह, विजय बहादुर तिवारी, गुप्त सिह, दिनेश रावत, निखिल सिंह मौजूद रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के कालिका धाम कॉलोनी स्थित जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के आवास पर पूर्व विधायक राजेश बहेलिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आर्थिक आधार पर सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश करने और आरक्षण देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय की सराहना की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण सामान्य वर्ग के गरीबों को देना सबका साथ सबका विकास के मंत्र का एक अहम अंग है। बैठक में जिला महामंत्री अनिल तिवारी, काशीनाथ सिंह, अभिषेक मिश्र, विनोद सिंह, अवधेश नारायण सिंह, भगवानदास मौर्य, शशिकांत श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें