चहनिया। चहनिया (भगवानपुर) स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में गुरुवार को बिजनौर से आए योग प्रशिक्षक कपील शास्त्री के नेतृत्व में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक ने बच्चों को मन-मस्तिष्क, भावना के संतुलन और शरीर के विकास के लिए योगाभ्यास करवाया। योग प्रशिक्षक ने बच्चों को वक्रासन, मंडूकासन, मस्तेंद्रासन, उष्ट्रासन, बज्रासन, उत्तानपादासन, ताड़ासन आदि का अभ्यास कराया। बताया कि योगा से मन-मस्तिष्क व पाचनतंत्र के साथ-साथ शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतिदिन योगा करने से शरीर को नई उर्जा मिलती है। प्रधानाचार्य अनिल जोसेफ ने कहा कि योग करने से मन-मस्तिष्क तरोताजा रहता है। प्रधानाचार्य आरती झा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार योग शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, अरविंद, दीपक तिवारी, विशाल ओझा, नैंसी जायसवाल, प्रकृति चौहान, रौनक जहां, सैम्या सिंह, अंकिता सिंह, ज्योति यादव, राहुल गुप्ता, अमन मोर्या, अभय, अभिषेक, आशुतोष आदि उपस्थित रहे।