फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा भाषण प्रतियोगिता में अरुणिमा सिंह अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। यातायात माह के तहत परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान के लिए पचफेड़वा स्थित एसआरवीएस स्कूल में सड़क दुर्घटना कारण और निवारण विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें आधा दर्जन विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें सनबीम स्कूल दुलहीपुर की अरुणिमा सिंह अव्वल रहे। एसआरवीएस की अनामिका तिवारी दूसरे व खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां की प्रगति पांडेय तीसरे स्टान पर रही। प्रतियोगिता की शुरूआत मुगलसराय एसडीएम आनंद वर्धन ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौत नशे के हालत में वाहन चलाने से होती है। अपनी और दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है कि लोग हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें। गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे ध्यान बंट जाता है और दुर्घटनाएं हो जाती हैं। एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि गाड़ी चलाते समय उसकी गति पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात के चिन्हों का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है। रेलवे फाटक पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाना चाहिए। जिससे कि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। चौराहों पर लगाई गई यातायात लाइटों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। वाहन चालकों को क्षमता से अधिक सवारियों को नहीं भरना चाहिए। जिन वाहन चालकों को नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। इसके पूर्व प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर अपने विचार बेबाकी से रखे। इस मौके पर सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, डीआईओएस डॉ. विनोद राय, मगध विश्वविद्यालय के पूर्व संकायाध्यक्ष डॉ. देवदत्त राय, सकलडीहा पीजी कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दयानिधि यादव, प्रधानाचार्य संजय पाठक, अमित कुमार, नितेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें