फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बनाने की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा ...

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धानापुर को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर धानापुुर विकास मंच के युवाओं ने बुधवार को पदयात्रा निकाली। उन्होंने जनसमर्थन जुटाने के लिए जनौली, सिलौटा, करजरा आदि गांवों में संपर्क किया। भ्रमण के पश्चात सिलौटा गांव में बैठक कर अपनी आवाज बुलंद की। अवनीश उपाध्याय ने धानापुर के गौरवशाली अतीत की चर्चा की। बताया कि धानापुर परगना या जमीन का एक टुकड़ा मात्र नहीं है। यह जंगे आजादी में अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे करने वाले वीरों की भूमि है। कहा, क्षेत्र के विकास के संघर्ष में क्षेत्रीय जनों और स्वयं सेवी संस्थाओं को आगे आना होगा। धानापुर के विकास के लिए नवीन तहसील बनाने के साथ टांडाघाट पर पीपा पुल निर्माण, शिक्षा व्यवस्था में उचित बदलाव और सुधार किया जाना आवश्यक है। इस मौके पर शशिकांत,चंद्रमा, पवन उपाध्याय, अभिषेक कुमार तिवारी, अवधेश राम, विकास पांडेय, अश्वनी यादव, मनीष दूबे, अमित कुमार, अजय कुमार तिवारी, अफरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें