मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत मंगलवार को विकास भवन में परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय की अध्यक्षता में बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। ऋए के लिए कुल 98 लोगों ने आवेदन किया था जबकि 83 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार मेें भाग लिया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के लक्ष्य के तहत 25 इकाइयों की स्थापना की जानी है। इसके लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये का ऋण वितरित किया जाएगा। चयन समिति ने अभ्यर्थियों को बारी-बारी से बुलाकर उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन समिति में उपायुक्त जिला उद्योग गौरव मिश्र और एलडीएम भी शामिल रहे।