नौगढ़(ब्यूरो)। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को होगा। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए सत्यानंद और हेमंत मौर्य तथा महामंत्री पद के लिए रामचंदर और बबुंदर ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी केएन मौर्य ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जेसलाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कैलाश मौर्य, कोषाध्यक्ष जिलाजीत सिंह यादव, उपमंत्री अजीत कोल एंव आडिटर के लिए अंगद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री के लिए शनिवार को बार के 43 सदस्य सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान करेंगे तथा मतों की गिनती दोपहर तीन बजे से होगी।