नौगढ़ में सांसद के भाई के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में हाथापाई के बाद चकिया सीओ, नौगढ़ थाना प्रभारी व बबुरी एसओ के ऊपर गाज गिर गई थी। सीओ के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया था। नौगढ़ व बबुरी के थाना प्रभारियों को भारी दबाव में पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया था। शनिवार को इन दोनों थानों पर प्रभारियों की तैनाती कर दी गई। थाना प्रभारियों के साथ-साथ आस-पास के थाना व चौकी के लोगों पर भी कार्यवाही हुई है। अजय अवस्थी को अलीनगर एसएसआई से बबुरी एसओ बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन से निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को नौगढ़ का इंस्पेक्टर बनाया गया है। संजय सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मारुफपुर, दिलशाद खां को पुलिस लाइन से अलीनगर, संतोष कुमार यादव को पुलिस लाइन से एसएसआई चकिया, अच्छे लाल यादव को थाना बबुरी, जय बहादुर यादव को चौकी प्रभारी कस्बा, रमाशंकर राय को थाना सकलडीहा, विरेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी मारफपुर से चौकी प्रभारी चंदासी,अमरुद्दीन खां को चौकी प्रभारी चंदासी से धानापुर, कमलेश कुमार को लाइन से कंदवा, रमेश प्रसाद को लाइन से कैलावर चौकी प्रभारी, अश्वनी कुमार यादव को चौकी प्रभारी कैलावार से अलीनगर, उमाशंकर सिंह को डीसीआरबी में नवीन तैनाती दी गई है।