फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ पर लगाया सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी हेमंत कुमार से मिला। इस दौरान उन्होंने जनपद में हो रहे विकास कार्यों में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। साथ ही बिजली, अतिक्रमण सहित तमाम मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसके अलावा पंचायती राज निदेशक द्वारा प्रधानों व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक किए जाने के निर्देश को भी संज्ञान में लेने की बात कही।इस दौरान डीएम ने कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। विद्यालयों में शौचालयों इस्तेमाल होना चाहिए। परिषदीय विद्यालयों को मॉडल बनाने के लिए वहां हाल में टाइल्स, आलमारी का इस्तेमाल करें। उसमें बच्चों की पढ़ने वाली पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, ताकि गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो, जिससे गांव व विद्यालय का नाम रौशन हो सके। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी बार-बार प्रधानों को परेशान कर रहे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रयोग होने वाली सामग्री के साथ शौचालय निर्माण की सामग्री के एवज में सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। गत दिनों इसकी शिकायत सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी से की जा चुकी है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे प्रधानों पर दिन प्रतिदिन दबाव बढ़ता जा रहा है। प्रधानों ने कहा कि अतिक्रमण की शिकायतें बार-बार हो रही हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन उसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। गंवई इलाकों में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के चलते ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कुछ दबंग किस्म के अतिक्रमणकारी प्रधानों संग मारपीट पर उतारू है, जिससे हम सभी की खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रधानों की शिकायत को संज्ञान में लेेते हुए डीएम ने कहा कि अतिक्रमण से जुड़ी कोई भी शिकायत हलफनामा के साथ करें, ताकि प्रशासन तत्काल उस पर कार्यवाही कर सके। इस मौके पर अशोक यादव, पुष्पराज सिंह, बब्बन सिंह यादव, जर्नादन यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें