फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ ट्रेने गुरुवार को नहीं आएगी पीडीडीयू जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों के निरस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं जो ट्रेन चल रही है वे भी घंटों देरी से आ रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। भले ही ठंड का प्रकोप कम हो गया है लेकिन ट्रेने रफ्तार नहीं भर पा रही है। आम तौर पर प्रतिवर्ष 31 दिसंबर से 14 फरवरी तक कुछ ट्रेनों को निरस्त किया जाता था लेकिन इस बार अधिकतर निरस्त ट्रेनों को 31 मार्च तक केे लिए निरस्त कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही हैं। गुरुवार को अप और डाउन की नौ ट्रेनें निरस्त रहेगी। गुरुवार को डाउन आनंद बिहार सियालदह संपर्क क्रांति, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, संतरागाछी नादेड़ संतरागांछी एक्सप्रेस, पंजाब मेेल, आनंदविहार दानापुर जनसाधारण, फरक्का एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन नहीं पहुंचेेगी। इसी तरह अप की ओर जाने वाली सियालदह अजमेर एक्सप्रसे, जम्मूतवी एक्सप्रसे, दानापुर आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें