चंदौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के किसान तत्काल अपने नजदीकी सहज सेवा केंद्र पर पहुंच आनलाइन पंजीकरण करा लें। पंजीकरण कराने वाले ही किसान इस योजना का लाभ ले सकते है। इसकी समय सीमा तीन दिन निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूवात की है। इस योजना के तहत दो हेक्टयर की जोत वाले किसानों को छह हजार रुपये सलाना सीधी खाते में सरकार प्रेषित करेंगी। इसका लाभ लेने के किसानों को कृषि विभाग की ओर से जारी की बेब साइड पर जाकर आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराने वाले ही किसानों को इसका सरकार की ओर से लाभ दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि किसान पंजीकरण के लिए किसी भी सहज जन सेवा केंद्र पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकता है। इसके लिए किसान को खतौनी, बैक पास बुक व आधार कार्ड लाना जरूरी है। इसका लाभ लेने के किसान अपना पंजीकरण तीन दिन के अंदर जरूर करा ले। इसमें दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को ही लाभ मिलेगा।