बुद्विष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया( भारतीय बौद्ध महासभा) के सदस्यों की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित अंबेडकर एकेडमी के कार्यालय में हुआ। लोगों ने आपसी सहमती से जिला कमेटी का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष के लिए गोकुल प्रसाद, महासचिव के लिए हीरालाल, उदय प्रताप को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान वनमाली प्रसाद, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार, उमाशंकर, सीताराम, रामजनम बागी, ज्ञानेंद्र प्रसाद, तारामति उपस्थित रहे।